फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two communities people clashed in Vijayanagar , firing, stones

विजयनगर में दो संप्रदायों के लोग भिड़े, पथराव फायरिंग

Tue, 06 Oct 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
two communities people clashed in Vijayanagar , firing, stones
विजय नगर में सोमवार रात पुरानी रंजिश में युवकों में मारपीट के बाद दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव, लोहे के पाइप और लाठी डंडे चले, फायरिंग भी हुई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची पर तब तक झगड़ा कर रहे लोग भाग चुके थे। मारपीट और पथराव में पूर्व पार्षद रामजानकी के बेटे मनोज गुप्ता और पौत्र शानू समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शानू काे हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद रामजानकी परिवार के साथ विजय नगर में रहती हैं। इनका पौत्र अभिषेक उर्फ शानू का मोहल्ला के सैफुद्दीन से किसी बात पर विवाद हो गया था। शानू ने साथियों के साथ सैफुद्दीन की पिटाई कर दी। उस वक्त सैफुद्दीन वहां से चला आया। रात में शानू और उसके साथी विजय नगर प्लेंबर वाली गली में सैफुद्दीनु के घर के पास पहुंच गए। इसी दौरान सैफुद्दीन ने शानू को पकड़कर पीट दिया। शानू के साथी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेटे की पिटाई की सूचना पर मनोज गुप्ता कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। सैफुद्दीन की तरफ के लोगों ने मनोज को पीटा। मनोज ने डॉ. चांद के घर में घुसकर जान बचाई। झगड़े की खबर मिलते ही दोनों संप्रदाय के लोग जुट गए और मारपीट एवं पथराव शुरू हो गया। झगड़े के दौरान किसी ने हवाई फायर झोंक दिया। इसके बाद दोनों तरफ के लोग भाग निकले। बावल की आशंका से आसपास की दुकानें बंद हो गईं।

सूचना पाकर एसओ उदय प्रताप यादव फोर्स के साथ पहुंचे। सैफुद्दीन और शानू के घरों पर छापा मारा। शानू पुलिस को मिल गया लेकिन सैफुद्दीन भाग गया। शानू की बहन ने सैफुद्दीन पर छेड़खानी और विरोध पर भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है।


वहीं एसओ का कहना है कि सैफुद्दीन और शानू में लड़की को लेकर विवाद है जो अब दोनों की नाक का सवाल बना है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग नहीं हुई है। क्षेत्र के लोग दोनों पक्षों में वर्चस्व का झगड़ा भी बता रहे हैं। एसओ के मुताबिक शानू और सैफुद्दीन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed