फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two brothers drowned in Ganga who came in mother's funeral

मां के अंतिम संस्कार में आए दो भाई गंगा में डूबे, एक को बचाया दूसरे की तलाश में जुटे हैं गोताखोर

Wed, 28 Oct 2020 05:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in Ganga who came in mother's funeral
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज में मां के अंतिम संस्कार में आई दो सगे भाई गंगा में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक को बचा लिया लेकिन दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। घटना मानीमऊ क्षेत्र के मेहंदी घाट की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्लड़ मौसमपुर गांव के मंगलवार को सुभाष नागर की पत्नी गुड्डी की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह 11 बजे मेहँदीघाट पर अंतिम संस्कार में सुभाष का छोटा बेटा अरुण 20 श्मसान घाट पर पैर धोने लगा, तभी पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा, छोटे भाई को डूबते देख बड़े भाई आकाश 22 ने गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


श्मसान घाट पर चीख पुकार मच गई। अंतिम संस्कार कर रहे लोगो ने अरुण को तो जिन्दा बचा लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पर, बडा भाई आकाश गंगा में समा गया। चौकी प्रभारी जसमन्त सिंह मय फ़ोर्स के गोताखोरों के साथ आकाश की खोज में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed