फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two breaths ceased in Vehicle collision

वाहन की टक्कर से दो की सांसें थमीं

Sat, 19 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two breaths ceased in Vehicle collision
पनकी-भौंती हाइवे पर गुरुवार रात वाहन की टक्कर से लोडर चालक जय प्रकाश तिवारी (35) और उसमें बैठे टायर कारोबारी रामबाबू प्रजापति (28) की मौत हो गई। तड़के क्षतिग्रस्त लोडर और उसमें फंसे शवों को देखकर लोगों को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने कागजात और मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मछरिया निवासी जय प्रकाश तिवारी अपना लोडर खुद ही चलाते थे। आज-कल लोडर एक नमकीन फैक्ट्री से अटैच था। गुरुवार रात जय प्रकाश नमकीन फैक्ट्री से माल लेकर इटावा के भरथना में डिलीवरी करने गए थे। पड़ोसी टायर कारोबारी रामबाबू प्रजापति भी साथ गए थे।
विज्ञापन


माल डिलीवरी कर दोनो लोग शहर लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के पनकी-भौंती हाइवे पर किसी वाहन ने सामने से इतनी जोर से टक्कर मारी कि लोडर का अगला हिस्सा पिचक गया और दोनों की अगली सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पनकी थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। जय प्रकाश के घर में पत्नी सविता और दो बच्चे सारस्वत (8) , शशांक (6) हैं। भाई प्रेम प्रकाश के साथ परिवार रहता था। वहीं पड़ोसी रामबाबू प्रजापति अपनी पत्नी रीमा, पिता फूलचंद और मां कौशल्या देवी के साथ रहते थे। रामबाबू के 14 माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed