फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two boys misdeeded with girl in fatehpur uttar pradesh

यूपीः किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
two boys misdeeded with girl in fatehpur uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

फतेहपुर जिले में खेत से घर लौट रही किशोरी को शनिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। परिवार ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे किशोरी खेत गई थी। घर लौटते समय उसे गांव के ही दो युवकों ने अगवा कर लिया। विरोध पर किशोरी की पिटाई कर दी। गांव के बाहर तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर किशोरी को छोड़कर भाग निकले। होश में आने पर रात लगभग 12 बजे किशोरी घर पहुंची। इस दौरान मां खोजबीन में जुटी थी। घर में बड़ी बहन थी। परिवार के लोग निमंत्रण समारोह में गए थे।
विज्ञापन


किशोरी ने मां को आपबीती बताई। 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पिता की ओर से दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी गई है। तहरीर में दूसरे युवक को किशोरी ने न पहचानने की बात कही है। एसओ संदीप तिवारी का कहना है कि पीड़िता ने एक आरोपी को पहचाना है। आरोपी से पूछताछ की गई है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है। देर रात तक एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता और आरोपी पक्ष एक गांव के साथ एक ही बिरादरी के हैं। मामले के तूल पकड़ने से गांव और बिरादरी के लोग बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में जुट गए हैं। समझौते की पहल को लेकर पीड़ित के दरवाजे पर लोगों का जमावड़ा रात तक लगा रहा। उनके बीच लंबी पंचायत चली। पीड़िता के पिता ने बताया कि पंचायत का कोई दबाव नहीं है। वह सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। पुलिस एफआईआर में लापरवाही करती है तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। 


वारदात की तहरीर परिवार ने थाने में दे दी है। इसके बावजूद पुलिस की हीलाहवाली जारी रही। पुलिस ने अभी तक किशोरी का मेडिकल नहीं कराया है। हालांकि एसओ का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया है। पर, वारदात का पता चलने के बाद भी मेडिकल न कराने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। पुलिस की दलील है कि लड़की ने बयान में एक परिचित युवक के दुष्कर्म करने की बात कही है तो भी लड़की की किशोर उम्र को देखते हुए पुलिस को प्रथम दृष्टया लड़की का मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed