{"_id":"5c239159bdec2257222dafe6","slug":"two-boys-misdeeded-with-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की से बोले 2 लड़के...चलो जीजा के घर छोड़ दूं, झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से बोले 2 लड़के...चलो जीजा के घर छोड़ दूं, झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म
Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती एरवाकटरा थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब युवती ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर जा रही युवती ने बताया कि उसको दो युवकों ने जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे जीजा के घर छोड़कर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर जा रही युवती ने बताया कि उसको दो युवकों ने जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे जीजा के घर छोड़कर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया
युवती ने जीजा और बहन को जानकारी दी। इसके बाद युवती एरवाकटरा थाने पहुंची और युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया। क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।