{"_id":"58b165ed4f1c1bdb2fb239cb","slug":"two-boys-died-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी देखकर लौटे दो लड़के ट्रेन से कटे, लाशों के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी देखकर लौटे दो लड़के ट्रेन से कटे, लाशों के उड़े चीथड़े
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौटंकी देखकर घर लौट रहे दो लड़के अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक लड़के की लाश करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रेन में फंसी चली गई जिससे लाश के चीथड़े उड़ गए। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
विज्ञापन
पनकी मिर्जापुर गांव निवासी राम बाबू (30) और सत्यपाल (21) भीमसेन से नौटंकी देखकर अपने घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। ट्रेन की आवाज उन्हें नहीं सुनाई दी थी। पनकी पड़ाव क्रॉसिंग के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में उनकी गाड़ी आ गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल और सत्यपाल की लाश ट्रेन के फुटरेस में फंस गई। इससे लाश के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने दोनों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी हैं।
विज्ञापन