फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two blackbucks died after falling victim to toxemia following the rain.

Kanpur News: बारिश के बाद टॉक्सीनिया की चपेट में आए दो काले हिरण की मौत

Tue, 29 Sep 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two blackbucks died after falling victim to toxemia following the rain.
चिड़ियाघर में हिरण। - फोटो : संस्थान
कानपुर। बारिश के बाद चिड़ियाघर में टॉक्सीनिया बीमारी की चपेट में आए दो काले नर व मादा हिरण की मौत हो गई। बीमारी की सटीक जानकारी और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए दोनों के बिसरा जांच के लिए बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में काले हिरणों की संख्या 87 से अधिक है। जगह की कमी के कारण फिलहाल सभी को एक ही बाड़े में रखा गया है। पिछले महीने हुई मल की जांच में हिरणों में पेट के कीड़े पाए गए थे। डी-वॉर्मिंग की दवाओं का अपेक्षित असर नहीं होने पर चिड़ियाघर प्रशासन ने दवा का अलग घोल तैयार कर उपचार किया था। इसके बाद हिरणों की हालत में सुधार आया था। इसी बीच लगातार बारिश के दौरान दो काले हिरण टॉक्सीनिया की चपेट में आ गए। दोनों सुस्त रहने लगे और धीरे-धीरे उनका खाना कम हो गया। कमजोरी बढ़ने पर वे बार-बार बाड़े में गिरने लगे। डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया तो कुछ सुधार दिखा लेकिन उनकी हालत पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। इससे करीब 10 दिन पहले बीमारी से ग्रसित एक मादा काले हिरण की मौत हो गई। इसके बाद दो दिन पहले भारी बारिश के दौरान एक नर हिरण ने भी दम तोड़ दिया। लगातार दो मौतों के बाद प्रशासन ने बाड़े में चूना डलवाने के साथ दवा का छिड़काव कराया है ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। चिड़ियाघर निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने बताया कि बारिश के मौसम में काले हिरण टॉक्सीनिया की चपेट में जल्दी आते हैं। दोनों हिरणों ने भोजन कम कर दिया था और काफी कमजोर हो गए थे। उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed