{"_id":"6aa5bd191e68f0def50f2e7b","slug":"two-athletes-and-a-coach-from-kanpur-will-participate-in-the-special-olympics-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-156359-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्पेशल ओलंपिक्स ट्रायल में कानपुर के दो खिलाड़ी और कोच लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्पेशल ओलंपिक्स ट्रायल में कानपुर के दो खिलाड़ी और कोच लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
कानपुर। फिलीपींस में पांच से नौ दिसंबर तक होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक (सोपा) तीन गुणा तीन बास्केटबॉल (ट्रेडिशनल) प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल के चयन ट्रायल 13 से 15 सितंबर तक सीडीएस, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होंगे। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ी और एक कोच उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत की चयन प्रक्रिया के तहत कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रेरणा स्पेशल स्कूल से पुरुष खिलाड़ी युवराज चौरसिया, महिला खिलाड़ी सृष्टि गुप्ता और कोच सत्येंद्र सिंह यादव का चयन ट्रायल के लिए किया गया है। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन किया जाएगा।
प्रदेश टीम के खिलाड़ियों और कोच का चयन उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, स्पोर्ट्स एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे और स्पोर्ट्स सिलेक्शन कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह के निर्देशन में किया गया। इस पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने चयनित खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी।