{"_id":"5e5beae58ebc3ef3c13d90b8","slug":"two-arrested-including-rohingya-gang-leader-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोहिंग्या गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार, कानपुर में हुई हिंसा में शामिल होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोहिंग्या गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार, कानपुर में हुई हिंसा में शामिल होने की आशंका
Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में पकड़े गए रोहिंग्या गिरोह के सरगना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रुपयों के बदले नकली डॉलर देकर व्यापारी को ठगने वाले बांग्लादेश से आए रोहिंग्या गिरोह के सरगना समेत दो और शातिरों को कल्याणपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीएए के विरोध में शहर में हुई हिंसा में इनके शामिल होने की आशंका है। पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है।
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि सीसामऊ के व्यापारी विजय बजाज को रुपयों के बदले डॉलर देने का झांसा देकर रोहिंग्या गिरोह ने ठगा था। तरीकुल मुल्ला, राजू खां और आलिया बेगम को गिरफ्तार किया गया था। जबकि इनके साथ मासूम शेख और अलामिन फरार हो गए थे।

कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोनों को बारासिरोही कल्याणपुर से पकड़ लिया गया। अलामिन गैंग का सरगना है और आलिया इनकी मौसी बनकर व्यापारियों को झांसा देती थी। दोनों शातिरों के पास से नकली डॉलर, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से आए रोहिंग्या बड़ी संख्या में कानपुर में किराये के घरों मे रह रहे हैं।
बारासिरोही में इनकी बड़ी आबादी झोपड़ियां बनाकर रह रही है। पकड़े गए आरोपियों का आधार कार्ड बारासिरोही निवासी परवीन बेगम के पते पर बना हुआ है। परवीन बेगम की भूमिका संदिग्ध लगने की वजह से उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।
फर्जी आधार कार्ड कैसे बने, हो रही जांच
सीओ का कहना है कि बिना किसी मूल पहचान के आसानी से इनका आधार कार्ड कैसे बना, इसका पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि सीएए के विरोध में हुई हिंसा में ये लोग भी शामिल थे। पड़ताल की जा रही है।