फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested including gang leader Pappu in police encounter in Fatehpur

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में गैंग लीडर पप्पू समेत दो गिरफ्तार, लूट-डकैती के बाद करता था दुष्कर्म

Sun, 18 Dec 2022 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

जिले में दर्ज लूट और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हाजीपुरगंग मोड़ पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी और उसका साथी घायल हो गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two arrested including gang leader Pappu in police encounter in Fatehpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में लूट के बाद दुष्कर्म के मामले में फरार गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर को साथी समेत पकड़ लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं, बदमाशों का तीसरा साथी फरार है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिसंबर को लूट के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

गैंग के सदस्य ग्रामीणों पर फायरिंग कर भाग निकले थे। स्वॉट टीम प्रभारी प्रथम अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी और हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम हाजीपुरगंग मोड़ पर रविवार भोर बदमाशों के होने की सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हुसैनगंज थाने के रहिमालनपुरवा निवासी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर पप्पू यादव और उसके साथी असोथर थाने के सातोधर्मपुर बजहाकुटी निवासी मुकीम को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों के पैर पर गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट-डकैती के बाद परिवार की महिला से करता है दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक पप्पू यादव घर में घुसकर लूटपाट, डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद परिवार की महिला से दुष्कर्म करता है। उसने 10 दिसंबर को भी लूट के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया था। घटना के दौरान कपड़े, मोबाइल ग्रामीणों के आने पर छोड़कर पप्पू भाग निकला था।

कई थानों में दर्ज है दर्जनों मुकदमे
मोबाइल पप्पू के भाई का ट्रेस हुआ था। पुलिस का मानना है कि पप्पू ही उस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने बदमाशों की बिना नंबर अपाचे बाइक, चार हजार रुपये, एक मोबाइल, दो तमंचे बरामद किए हैं। गैंगस्टर पप्पू पर हमीरपुर जिले में कई मुकदमे हैं। हमीरपुर से गैंगस्टर में वांछित है और हुसैनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed