फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar in Vijayipur block over allegations of bogus voting; BJP and SP workers clash.

Fatehpur News: फर्जी मतदान के आरोपों पर विजयीपुर ब्लॉक में हंगामा, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Vijayipur block over allegations of bogus voting; BJP and SP workers clash.
फतेहपुर। एमएलसी स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को विजयीपुर ब्लॉक में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज और धक्का-मुक्की के बीच सपा एजेंटों ने फर्जी मतदान कराने और सीसीटीवी कैमरे बंद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा एजेंट पर ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। शाम करीब चार बजे फिर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान मतदान केंद्र पहुंचीं। करीब आधे घंटे बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी समेत भाजपा कार्यकर्ता परिसर में पहुंचे। सपा एजेंट नागेंद्र सिंह यादव और सत्यप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि एजेंटों और पदाधिकारियों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया गया और फर्जी मतदान कराया गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे बंद कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सपा विधानसभा अध्यक्ष नरेश कोरी, रामतीर्थ परमहंस, अफसर अली और महफूज खान समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। नरेश कोरी ने आदित्य त्रिवेदी पर अभद्रता करने, कॉलर पकड़ने और धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सपा कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। राज्यमंत्री एवं खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा था। सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed