Fatehpur: सामूहिक धर्मांतरण में दो गिरफ्तार, मिशन अस्पताल से जुड़े होने की संभावना, पुलिस करेगी खुलासा
फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में हाईकोर्ट ने लाल बंधुओं के विवेचना में सहयोग के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके मिशन अस्पताल से जुड़े होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर सामूहिक धर्मांतरण के मामले में दो लोगों की एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले का शुक्रवार को खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ब्राडवेल मिशन अस्पताल से जुड़े हो सकते हैं। उनका नाता शुआट्स से भी हो सकता है।
हरिहरगंज चर्च में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में एसआईटी प्रयागराज कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। धर्मांतरण के आरोपियों में दो सदस्य टीम के हत्थे चढ़े हैं। मिशन हास्पिटल के चेयरमैन डा. मैथ्यू सैमुअल समेत दो दर्जन से अधिक लोग मामले में फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने डॉ. मैथ्यू और उनके सहयोगी परमिंदर सिंह के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट भी ले रखा है। वहीं, हाईकोर्ट इलाहाबाद देवीगंज विटीरियन चर्च के धर्मांतरण मामले में वादी सर्वेंद्र विक्रम सिंह के मुकदमे की शुक्रवार को सुनवाई होगी।
हरिहरगंज चर्च सामूहिक धर्मांतरण के मामले में हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को अग्रिम सुनवाई करेगा। कोर्ट ने लाल बंधुओं के अग्रिम तारीख तक गिरफ्तारी न किए जाने के आदेश दिए हैं। पुलिस को इनके पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है। लाल बंधुओं को विवेचना में सहयोग और बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।
अल्पसंख्यक आयोग में सीओ, विवेचक तलब
धर्मांतरण प्रकरण की विवेचना करने वाले विवेचक सीओ को अल्पसंख्यक आयोग लखनऊ में गुरुवार को तलब किया था। आयोग ने विवेचक से तमाम प्रकरण संबंधी सवाल पूछे। करीब दो घंटे तक आयोग में पूछताछ का दौर चला। एसआईटी की ओर से तमाम दस्तावेज भी आयोग को उपलब्ध कराए गए हैं।