फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for selling adulterated liquor in empty bottles at a liquor shop

Kanpur News: शराब ठेका पर खाली बोतलों में मिलावटी शराब भर कर बेचने में दो गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling adulterated liquor in empty bottles at a liquor shop
झींझक। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को कंचौसी स्थित शराब ठेका पर छापेमारी की। टीम ने ठेका परिसर में प्रयोग की गईं बोतलों में मिलावटी शराब भरते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। मामले में आबकारी निरीक्षक ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ मंगलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ दोनों युवकों को पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

डेरापुर की आबकारी निरीक्षक निशा सिंह ने मंगलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बुधवार शाम को वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं थीं। इसी बीच कानपुर की प्रवर्तन-2 टीम के आबकारी निरीक्षण अरुण कुमार यादव ने उनको फोन कर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने प्रवर्तन-2 टीम के निरीक्षक अरुण कुमार यादव व जीत कुमार वर्मा के साथ कंचौसी स्थित कंपोजिट शराब ठेका पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को ठेका परिसर में विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की 17 बोतल अपमिश्रित शराब, चार प्लास्टिक की बोतलों में करीब पांच लीटर मिलावटी शराब, 73 खाली कांच की बोतलें व अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में ठेका में मौजूद युवकों ने अपने नाम औरैया के कल्याणपुर बिधूना निवासी साहिल तोमर व एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला बले निवासी नीलेश यादव बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ठेका के अधिकृत सेल्समैन नहीं हैं। सेल्समैन बाहर गया है। साहिल ने बताया कि वह हिसावां निवासी ठेका के अनुज्ञापी लखपत सिंह की सहमति से लाभ कमाने के लिए बोतलों में मिलावटी शराब भरकर ग्राहकों को बेचते थे। इसके एवज में उनको कमाई में हिस्सा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि ठेका में मौजूद वैध शराब की बोतलों को जब्त कर एफएल टू गोदाम में रखवाया गया गया। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा अवैध शराब का निर्माण कर बिक्री करना एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन, मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ का विक्रय, हानिकारक पदार्थ की बिक्री, जनस्वास्थ्य को खतरे में डालना आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed