फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two and a half crores were transferred in 13 accounts, three arrested including women

13 खातों में ट्रांसफर कराए थे ढाई करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two and a half crores were transferred in 13 accounts, three arrested including women
फ्रॉड - फोटो : pixabay

नाइजीरियन ठग रॉबर्ट की गिरफ्तारी के बाद रोज हो रहे नए खुलासे
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और मुंबई से तीन आरोपियों को पकड़ा

बरेली/कानपुर। कानपुर की गणेशा इकोटेक कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर ढाई करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम पांच राज्यों के 13 खातों में ट्रांसफर की गई थी। आरोपियों के खातों में मौजूद 58 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। गिरोह में नाइजीरियन समेत करीब 12 लोग शामिल हैं। मास्टरमाइंड अभी फरार हैं। क्राइम ब्रांच ने इनके नामों का खुलासा अभी नहीं किया है।
बरेली पुलिस ने कुछ दिन पहले नाइजीरियन ठग रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था। उससे मिले इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच ने पड़ताल शुरू की। इसके बाद बृहस्पतिवार को तिलकनगर, दिल्ली निवासी शहनाज, मुंबई के मोहम्मद अजमेरी और साजिद अनीशदीक को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि ठगी की रकम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में अलग-अलग लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मुख्य काम फेक आईडी पर खाते खुलवाने का था। इसके बदले उन्हें ठगी की रकम में से पांच से दस फीसदी हिस्सा मिलता था।
विज्ञापन

खातों में जमा रकम फ्रीज कराई

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उनके दिल्ली, तमिलनाडु, मुंबई स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज, यस और केनरा बैंक के खातों में जमा कुल 58 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। खाते फेक आईडी पर खुलवाए गए थे। इन खातों से जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनका भी पता किया जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने विदेश में भी ट्रांजेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और नाइजीरियन का नाम आया सामने

ठगी में रॉबर्ट के अलावा एक अन्य नाइजीरियन किजिटो का नाम भी सामने आया है। ये भी ठगी में शामिल रहा है। दिल्ली में किराये के फ्लैट में एक महिला मित्र के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed