फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two and a half crore were transferred in 13 accounts, three including women arrested

यूपी: 13 खातों में ट्रांसफर कराए थे ढाई करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार, एक और नाइजीरियन के नाम का खुलासा 

Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
सार

ठगी में रॉबर्ट के अलावा एक अन्य नाइजीरियन किजिटो का नाम सामने आया है। ये भी ठगी में शामिल रहा है। दिल्ली में किराये के फ्लैट में एक महिला मित्र के साथ रहता है।  

विज्ञापन
Two and a half crore were transferred in 13 accounts, three including women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर की गणेशा इकोटेक कंपनी की ईमेल हैक कर ढाई करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम पांच राज्यों के 13 खातों में ट्रांसफर कराई गई थी।
विज्ञापन


आरोपियों के खातों में मौजूद 58 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए गए हैं। गिरोह में नाइजीरियन समेत करीब 12 लोग हैं। मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड अभी फरार हैं। क्राइम ब्रांच ने इनके नामों का खुलासा अभी नहीं किया है। इस मामले में बरेली पुलिस ने नाइजीरियन रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अपनी पड़ताल शुरू की और गुरुवार को  तिलक नगर दिल्ली निवासी शहनाज मोहम्मद, मुंबई के मोहम्मद अजमेरी व साजिद अनीशदीक को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि ठगी की रकम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में अलग-अलग लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मुख्य काम फेक आईडी पर खाते खुलवाने का था। ठगी में पांच से दस फीसदी रकम इन्हें मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खातों में जमा रकम फ्रीज कराई
आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उनके दिल्ली, तमिलनाडु, मुंबई स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज, यस और केनरा बैंक के खातों में जमा कुल रकम 58 लाख रुपये फ्रीज करा दी है। खाते फेक आईडी पर खुलवाए गए थे। इन खातों से जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उसका भी पता किया जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने विदेश में भी ट्रांजेक्शन किया है। 

एक और नाइजीरियन का नाम आया सामने 
ठगी में रॉबर्ट के अलावा एक अन्य नाइजीरियन किजिटो का नाम सामने आया है। ये भी ठगी में शामिल रहा है। दिल्ली में किराये के फ्लैट में एक महिला मित्र के साथ रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed