फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two accused of gang misdeed with girl student get 30 years imprisonment

UP: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में दो को 30 साल की कैद, 11 साल बाद आया फैसला, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gang misdeed with girl student get 30 years imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर जिले के राठ थानाक्षेत्र में 11 साल पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म में अदालत ने दो लोगों को 30 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। एक दोषी पर 62,000 और दूसरे पर 51,500 रुपये जुर्माना लगाया है। कस्बा निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


छह मार्च 2011 को शाम सात बजे वह सामान लेने दुकान जा रही थी। तभी हेमंत यादव अपने घर के पास अपने दोस्त बाराखंबा निवासी फिरोज उर्फ आफताब के साथ खड़ा था। दोनों उसे पकड़कर घर के अंदर ले गए। विरोध करने पर फिरोज ने तमंचा लगाकर जान से मार की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम गीतांजलि गर्ग की अदालत ने शनिवार को दोनों को दोषी करार दिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गोस्वामी व राजेश तिवारी ने बताया कि हेमंत यादव को 30 साल कैद व 62,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है जबकि फिरोज को 30 वर्ष कारावास व 51,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed