{"_id":"685af55c1c8f35a90e05eeb7","slug":"two-accused-arrested-in-kidnapping-of-teenage-girls-etawa-news-c-216-1-etw1005-127159-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोरियों के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोरियों के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जसवंतनगर। दो अलग-अलग गांवों से किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि पहले मामले में अपहरण के आरोपी लवकुश कठेरिया निवासी कटे खेड़ा को मंगलवार तड़के करीब पांच बजे सराय भूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में गोलू (22) निवासी फफूंद थाना अछल्दा औरैया को सोमवार रात 10 बजे तहसील के समीप से पकड़ा गया।
गोलू के खिलाफ किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।