फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two accused arrested for theft at a temple

Kanpur News: मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for theft at a temple
कानपुर । रेलबाजार पुलिस ने खपरा मोहाल स्थित पंपेश्वर मंदिर से दानपात्र और तांबे के नाग चोरी करने वाले दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ दानपात्र और तांबे का नाग बरामद हुआ। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को पंपेश्वर मंदिर के पुजारी राकेश सिंह ने मंदिर में दानपात्र और तांबे के नाग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी थीं। पुलिस ने मंदिर परिसर समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो फुटेज में दो आरोपी दिखे। इनकी पहचान बेगमपुरवा निवासी अस्सू और अयान कातिल उर्फ अब्बू तलहा के रूप में हुई। दोनों को शिव नारायण टंडन सेतु के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों नशे के लती हैं और लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed