फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   twenty eight kilogram ganja caught in a car

उड़ता पंजाब उड़ता यूपी, पकड़ी जा रही है गांजे की तस्करी

Thu, 31 Aug 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
twenty eight kilogram ganja caught in a car
डेमो

उत्तर प्रदेश में नशा व्यापार इतनी तेजी से अपने पैर पसार रहा है कि अब नशे के खिलाफ लड़ने वाले अधिकारी भी आलम देखकर कहते नजर आ रहे हैं कि नशाखोरी के लिए देश में सबसे ज्यादा अगर कोई बदनाम है तो यूपी है।  

विज्ञापन


'उड़ता पंजाब' नामक फिल्म रिलीज़ होने के बाद मादक पदार्थों का विषय अचानक गर्मा गया था। खासतौर से पंजाब पर पूरे देश का ध्यान खिंचा था लेकिन सीमा के इस पार एक उड़ता यूपी भी है जिस पर उस वक्त किसी का ध्यान ही नहीं गया, जबकि आंकड़ें बताते हैं कि नशाखोरी के मामले में पंजाब के बाद यूपी का नंबर आता है।  
विज्ञापन


 

नौ दिन पहले दो कारों से बरामद हुआ था गांजा और भांग

twenty eight kilogram ganja caught in a car
डेमो
यूपी के बांदा जिले में गांजा और भांग की हो रही तस्करी में पुलिस ने एक और कार से 28 किलो गांजा बरामद किया है। इसे लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते भी दो लग्जरी कारों में 43 किलो गांजा और 133 किलो भांग के साथ आधा दर्जन लोग पकड़े गए थे। कारों से हो रहे इस काले कारोबार के तार सीमावर्ती मध्य प्रदेश से जुड़े बताए गए हैं। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों में यह नहीं बता सकी कि गांजा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था?

मंगलवार को शाम शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग में केन नदी पुल के पास शहर कोतवाली पुलिस ने महोबा की तरफ जा रही मारुति स्विफ्ट कार से दो बोरों में भरा 28 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। कार चला रहे धीरेंद्र सिंह पुत्र रामेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक कार में वह अकेले ही गांजा लेकर जा रहा था।

 

काले कारोबार के तार एमपी से जुड़ने के संकेत 

twenty eight kilogram ganja caught in a car
डेमो
अपर एसपी अजय प्रताप ने  मीडिया को बताया कि कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने हमराहियों के साथ कार पकड़ी। अपर एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के बारे में थानों से ब्योरा जुटाया जा रहा है। अपर एसपी या कोतवाली प्रभारी यह नहीं बता सके कि गांजा कहां ले जाया जा रहा था? पुलिस टीम में हेड कांस्टेबिल आफताब अहमद व सतीशचंद्र दुबे समेत अरविंद दुबे, संजय यादव, तरुण कुमार, चंद्रकांत शुक्ला, शिवाकांत पांडेय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर, इसके पूर्व 19 अगस्त को स्विफ्ट डिजायर व टाटा मांजा कार से कोतवाली नगर पुलिस ने 43 किलो 700 ग्राम गांजा और 133 किलो 200 ग्राम भांग व बिक्री के 80 हजार रुपये बरामद किए थे। पकड़े गए छह आरोपियों को अंतरप्रांतीय तस्करी गैंग सदस्य बताया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed