फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   twelve men Forcibly released truck from GST team

यूपी में बेखौफ अपराधीः असलहों के बल पर जीएसटी टीम से छुड़ाया ट्रक

Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
twelve men Forcibly released truck from GST team
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए सुपाड़ी लदे एक ट्रक को चार कारों में सवार 12 लोगों ने असलहे के बल पर कानपुर की जीएसटी टीम से छुड़ा लिया। पुलिस ने दूसरे ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही हमलावरों में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सचल दल प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जीएसटी कानपुर का दस सदस्यीय सचल दल असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेरअली खेड़ा गांव के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी कानपुर से लखनऊ जा रहे दो ट्रकों को रोका तो चालकों ने ट्रक भगाने का प्रयास किया। सचल दल ने पीछा कर दोनों ट्रकों को कुछ ही दूरी पर रोक लिया।
विज्ञापन


चालकों से ई-वे बिल मांगा तो वे ट्रक छोड़कर भाग निकले। टीम प्रभारी ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रक नंबर के आधार पर जांच कर रहे थे, तभी कानपुर की ओर से चार कारों में सवार 12 लोग पहुंचे। सभी के हाथों में असलहे थे। उन्होंने टीम पर हमले का प्रयास किया तो टीम को पीछे हटना पड़ा। टीम प्रभारी ने उन्नाव सदर कोतवाली को सूचना दी। इसी दौरान एक युवक एक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। टीम प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक कानपुर के गणेश ट्रांसपोर्ट का है। टीम के मुताबिक 2.50 लाख रुपये टैक्स चोरी का मामला सामने आ रहा है।

कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सुपाड़ी लदे एक ट्रक और पकडे़ गए दोनों युवकों को कोतवाली लाया गया है। एक ने अपना नाम अंकित और दूसरे ने बउवा बताया है। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। उनके सही नाम-पते की जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed