फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Turtles in aquarium of Jai Siyaram Hotel, report on owner

Kanpur News: जय सियाराम होटल के एक्वेरियम में कछुए, मालिक पर रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Turtles in aquarium of Jai Siyaram Hotel, report on owner
कानपुर। घंटाघर स्थित जय सियाराम होटल के एक्वेरियम में संरक्षित श्रेणी के दो कछुए मिलने पर वन विभाग ने होटल मालिक पंकज गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट वन दरोगा राम बाबू दोहरे की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों कछुओं को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वन दरोगा ने बताया कि मंगलवार को एक युवक ने जय सियाराम होटल में कछुए पले होने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो होटल में बड़े से एक्वेरियम में दो कछुए तैरते मिले। दोनों ही कछुए संरक्षित श्रेणी के हैं। इसके चलते इन्हें रखना अपराध की श्रेणी में आता है। कछुए पकड़े जाते ही भीड़ का फायदा उठाकर होटल मालिक पंकज गुप्ता मौके से भाग निकले। कलक्टरगंज थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि होटल मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कछुओं को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

होटल में संरक्षित श्रेणी के इंडियन रूफ्ड टर्टल पाले जाने की शिकायत पंजाब के युवक साहिल शर्मा ने वन विभाग से की थी। साहिल ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील देखी थी। इसमें होटल के एक्वेरियम में दोनों कछुओं को देखा था। इसके बाद ही उन्हाेंने वन विभाग से शिकायत की। इसके बाद वन विभाग की टीम उनके साथ होटल पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed