{"_id":"62892ded36e2980f3207fa61","slug":"turtle-pond-will-be-improved-by-70-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 70 लाख से संवरेगा कछुआ तालाब, कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश, कहा- सबमर्सिबल पंप लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 70 लाख से संवरेगा कछुआ तालाब, कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश, कहा- सबमर्सिबल पंप लगवाएं
Sat, 21 May 2022 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 May 2022 11:53 PM IST
सार
कानपुर के बेहद प्राचीन पनकी स्थित कछुआ तालाब को संवारा जाएगा। यहां अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 70 लाख रुपए से कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
संवरेगा कछुआ तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने शनिवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ कछुआ तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कछुआ तालाब की खोदाई 10 दिन में पूरी कर लेने के निर्देश दिए। पौधरोपण कराने के साथ ही पुरुष और महिला शौचालय बनवाने को भी कहा।
तालाब में सालभर कम से कम दो मीटर पानी बना रहे, इसके लिए और सबमर्सिबल पंप लगवाने को कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि तालाब का 1.70 करोड़ से जीर्णोद्धार कराया गया है। 70 लाख से तालाब को दो मीटर गहरा कराने, रोशनी, शौचालय, टाइल्स बिछाने के काम चल रहे हैं।
इन्हें तीन से चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। तालाब परिसर में स्थित शिव मंदिर के महंत डीडी पाठक ने बताया कि पानी के स्रोतों के बंद होने, पानी की कमी, प्रदूषण के कारण कई कछुए मर गए हैं। इस पर कमिश्नर ने नगर आयुक्त को तालाब में दो और जेसीबी लगवाकर 10 दिन में खोदाई का काम पूरा करने, 100 से ज्यादा पौधे और 15 दिन में एक बड़ा वॉटर कूलर लगवाने को कहा।
विज्ञापन
तालाब क्षेत्र को अतिरिक्त सड़क मार्ग से जोड़ने, विशेषज्ञों से संपर्क कर तालाब में कछुओं की संख्या का आकलन, संरक्षण एवं संख्या बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने को कहा। केडीए वीसी से तालाब की बाउंड्री की मरम्मत और प्रकृति संरक्षण संदेशों को दर्शाते हुए पेंट करने के निर्देश दिए।