फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Turtle death case in Kanpur, MLA Surendra Maithani complained to Minister and Additional Chief Secretary

कछुए की मौत का मामला: तालाब में दो दिन पहले मृत मिला था कछुआ, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने की मंत्री से शिकायत

Tue, 17 May 2022 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 02:14 PM IST
सार

पनकी स्थित ऐतिहासिक तालाब में दो दिन पहले एक बड़ा कछुआ मृत मिला था। इस मामल में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने निरीक्षण कर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव से शिकायत भी की है।

विज्ञापन
Turtle death case in Kanpur, MLA Surendra Maithani complained to Minister and Additional Chief Secretary
दो दिन पहले मरा मिला था कछुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी स्थित ऐतिहासिक कछुआ तालाब में एक बड़े कछुए की मौत हो गई। शनिवार को वह तालाब के बाहर मृत मिला था, जिसे तालाब परिसर में स्थित नागेश्वर मंदिर के महंत डीडी पाठक ने गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया था। 

विज्ञापन

सोमवार को मामला तूल पकड़ा तो वन विभाग की टीम ने कछुए का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कछुए की मौत के पीछे नगर निगम की लापरवाही बताते हुए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह से शिकायत की है। 
विज्ञापन

नागेश्वर मंदिर के महंत ने आरोप लगाया कि नगर निगम तालाब का सुंदरीकरण करवा रहा है, इस बीच तालाब का पानी कम हो गया। गर्मी के कारण 60 किलो वजनी कछुआ मर गया, जिसकी उम्र करीब 100 साल थी। वहीं, वन विभाग कछुए की उम्र 35 के करीब बता रहा है। मंगलवार को कछुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सबमर्सिबल पर कनेक्शन नहीं
तालाब के लिए दो सबमर्सिबल लगे हैं, लेकिन उनमें बिजली कनेक्शन नहीं है। सोमवार को तालाब पहुंचे जोन-5 के प्रभारी स्वर्ण सिंह ने जनरेटर से दोनों सबमर्सिबल चलवाए और तालाब में पानी भरवाया। सुंदरीकरण के लिए हो रही खुदाई को तेज करने के निर्देश दिए।

विधायक ने नगर निगम को बताया जिम्मेदा
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने सुंदरीकरण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण के दौरान सौ साल से भी ज्यादा उम्र के कई कछुओं, सैकड़ों मछलियों की मौत हो चुकी है। 

विधायक ने जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। वहीं, नमामि गंगे की प्रदेश सह संयोजक किरन निषाद ने भी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तालाब में थोड़ा पानी बचा है, वह भी कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कछुआ अपनी स्वाभाविक मौत मरा होगा। बरसात से पहले कछुआ तालाब की मिट्टी हटा ली जाएगी। वन्य जीव विशेषज्ञ से सलाह लेते हुए समय से कार्य पूरा कराया जाएगा। -स्वर्ण सिंह, जोनल प्रभारी, जोन-5, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed