फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   turned plot after police guard rail keeping an eye on kashmiri student

रेल पलटाने की साजिश के बाद चौकस हुई पुलिस, कश्मीरी छात्रों पर रख रही है नजर

Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
सार

-मंधना में रेल पलटाने की साजिश का मामला
-मेडिकल, कृषि और इंजीनियरिंग कॉलेजों से जानकारी जुटा रही पुलिस
-कई छात्रों की मोबाइल कॉल और गतिविधियों की जांच शुरू
 

विज्ञापन
turned plot after police guard rail keeping an eye on kashmiri student
डेमो

विस्तार

पुखरायां रेल हादसे में आईएसआई की साजिश का खुलासा होने के बाद मंधना में ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच भी तेज हो गई है। पुलिस और आरपीएफ मंधना, कानपुर और आस-पास रहने वाले बांग्लादेशियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कालेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


कई मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पता किया जा रहा है कि कहीं आईएसआई के गुर्गों ने लालच देकर कुछ कश्मीरी छात्रों को स्लीपिंग माड्यूल्स तो नहीं बना दिया या किसी ने साजिश में साथ तो नहीं दिया। कहीं ऐसा तो नहीं कि अराजक तत्व रेकी करने और शरण पाने के लिए कश्मीरी छात्रों की मदद ले रहे हों।
विज्ञापन


कानपुर-फर्रूखाबाद रेल ट्रैक पर मंधना स्टेशन के पास 31 दिसंबर की देर रात किसी ने आरी से पटरी काट दी थी और 50 से ज्यादा पैंड्राल क्लिपें निकाल दी थीं। उस समय फर्रूखाबाद पैसेंजर गुजरने वाली थी लेकिन घंटों लेट होने के कारण ट्रेन बच गई थी। पुखरायां रेल हादसे में आईएसआई की साजिश का खुलासा होने के बाद मंधना कांड में भी आतंकी साजिश के सुराग तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि कुछ लोग स्वयं को कश्मीरी विस्थापित बताकर मंधना के आस-पास के गांवों में शरण मांगने आए थे लेकिन लोगों ने उन्हें रुकने नहीं दिया था। एक संदिग्ध बंग्लादेशी कमरुद्दीन भी गांव में एक घर में किराए पर कमरा लेने आया था लेकिन मकान मालिक ने कमरा नहीं दिया था, तबसे कमरुद्दीन भी गायब है।

 

मंधना में जिस जगह पटरी काटी गई थी, वहां आरी का एक नया ब्लेड मिला था। यह ब्लेड रक्सौल (बिहार) का बना है इसलिए अब साजिश के तार बिहार और नक्सलियों से भी जुड़ रहे हैं। जांच से जुड़े एक अफसर ने बताया कि कश्मीर के छात्रों पर नजर रखी जा रही है। जांच एजेंसियां कॉलेजों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed