{"_id":"5d84da658ebc3e93b952294b","slug":"tundla-kanpur-passenger-canceled-due-to-electronic-interlocking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कारण टूंडला-कानपुर पैसेंजर हुई रद्द, पूरे दिन परेेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कारण टूंडला-कानपुर पैसेंजर हुई रद्द, पूरे दिन परेेशान रहे यात्री
Sat, 21 Sep 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित टूंडला जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण पहले से कई ट्रेनें रद्द चली आ रही हैं। शुक्रवार को टूंडला से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर को सुबह अचानक रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए टूंडला कंट्रोलर ने जोधपुर हावड़ा को तीन स्टेशनों पर ठहराव देकर रवाना किया गया। टूंडला से चलकर कानपुर को जाने वाली पैसेंजर सुबह के करीब 9 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन
इस पैसेंजर को अचानक रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि लोग पूरी तैयारी के साथ स्टेशन पर पहुंच गए और जब टिकट लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पैसेंजर आज रद्द कर दी गई है।
बताया गया कि सुबह के करीब साढे़ पांच बजे टूंडला से सूचना आई कि आज पैसेंजर को रद्द किया गया है। पैसेंजर ट्रेन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते जो कि दूसरे साधनों से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। कई यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी।
नगला गौर निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्हें रुरा तक इस ट्रेन से यात्रा करनी थी लेकिन ट्रेन के रद्द होने के बाद वे बस से जाने के लिए विवश हैं। बसरेहर क्षेत्र के नगला छती निवासी मुन्नु सिंह चौहान ने बताया कि सुबह घर से निकलकर आए लेकिन ट्रेन के रद्द होने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है। टूंडला कंट्रोलर ने दिल्ली की ओर से कानपुर की ओर जाने वाले जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस को यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अछल्दा, फफूंद सहित झींझक को अस्थायी ठहराव देकर रवाना किया गया।