{"_id":"672a0576850850347f027e7f","slug":"tuition-teacher-gang-misdeeds-with-girl-in-jalaun-along-with-two-of-his-friends-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्यूशन टीचर ने साथियों संग मिलकर छात्रा से किया दुष्कर्म, घर बुलाकर की हैवानियत, सदमे में दादा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्यूशन टीचर ने साथियों संग मिलकर छात्रा से किया दुष्कर्म, घर बुलाकर की हैवानियत, सदमे में दादा की मौत
Tue, 05 Nov 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:21 PM IST
सार
Jalaun News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्यूशन टीचर शादी का झांसा देकर छात्रा से छह महीने दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने शादी पर जोर दिया तो उसने दिवाली की रात छात्रा को बुलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पौत्री से दुष्कर्म की बात जानकर सदमे में दादा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा (19) ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही शनि याज्ञिक से सात माह से ट्यूशन पढ़ रही थी। इसी दौरान शनि ने उसे शादी का झांसा देकर फंसा लिया और कई बार उससे दुष्कर्म किया। 31 अक्तूबर दिवाली की रात जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया।
कानपुर में भी कोलकाता जैसा कांड: नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
छात्रा ने बताया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। जब उसने फिर शादी की बात की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उसे गुमसुम देखकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।

सदमे में दादा की मौत
उधर पौत्री से दुष्कर्म की बात सामने आने पर छात्रा के 75 वर्षीय दादा को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें हृदयरोग संस्थान कानपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।