फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tuition teacher beaten to innocent brothers

कविता याद न होने पर ट्यूशन टीचर ने मासूम भाईयों को पीटा 

Fri, 06 Jul 2018 08:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher beaten to innocent brothers
ट्यूशन टीचर की पिटाई से घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर महानगर के ग्वालटोली क्षेत्र में कविता याद न करने पर ट्यूशन टीचर ने दो मासूम भाईयों को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने टीचर के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ब्रह्म मंदिर निवासी मजदूर महेश गुप्ता के बेटे नमन गुप्ता (8) व अहम गुप्ता (6) चर्च रोड स्थित विजय कॉन्वेंट स्कूल में चौथी व दूसरी के छात्र हैं। महेश कालोनी में दोनों मिथिलेश गुप्ता के पास ट्यूशन पढ़ते हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे भी दोनों भाई ट्यूशन पढ़ने गए थे।
विज्ञापन


कविता याद न होने पर मिथिलेश ने दोनों को डंडे से पीट दिया। उनके शरीर जगह-जगह से काले पड़ गए और चेहरा सूज गया। शाम  7 बजे दोनों मासूम रोते-रोते घर पहुंचे।  मां नेहा को आपबीती सुनाई। इसके बाद नेहा ने टीचर से विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना था कि टीचर बच्चों के इलाज का खर्चा उठाने को तैयार था। इसलिए बच्चों के अभिभावक शिकायत करने में हिचकिचा रहे थे। बच्चों को उर्सला में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed