{"_id":"689a55e06b30c5a758056ee6","slug":"tsis-bike-parked-outside-police-booth-stolen-kanpur-news-c-362-1-ka11011-128898-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस बूथ के बाहर खड़ी टीएसआई की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस बूथ के बाहर खड़ी टीएसआई की बाइक चोरी
विज्ञापन
कानपुर। शहर में चोर किसी को नहीं छोड़ रहे हैं। अब एक टीएसआई की बाइक चोरी हो गई। शातिरों ने पुलिस बूथ के बाहर खड़ी बाइक को पार कर दिया। यह वारदात चकेरी थानाक्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं को दर्शाती है। यह हाल तब है जब शहर के 440 चौराहे 1800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से लैस हैंं। फिलहाल अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फुटेज खंगाल रही है।
रेलबाजार स्थित यातायात पुलिस लाइन निवासी टीएसआई अनिल कुमार ने बताया कि छह अगस्त को ड्यूटी रामादेवी चौराहे पर थी। उन्होंने चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे बने यातायात पुलिस बूथ के बगल में अपनी बाइक खड़ी कर दी और ड्यूटी करने लगे। बताया कि रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक लेने गए तो वह गायब थी। काफी ढूंढने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद चकेरी थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी।
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि टीएसआई की तहरीर पर अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।