चोटी कटने जैसी ‘अंधविश्वास की घटनाओं का सच’, कहीं आप भी तो ऐसा नहीं सोचते?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिकों के कहने पर ये सब भी हो रहा
चोटी काटने की घटना से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कई इलाकों में महिलाएं अपनी चोटी को पन्नी से ढक कर बाहर निकल रही हैं। इसके साथ ही लोग घर के बाहर दरवाजे पर मेंहदी लग रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं नीम के पत्ते लेकर टहल रही है, ताकि चोटी काटने वाले गिरोह से बच सकें। लोगों का मानना है इन सब टोटकों से चोटी काटने वाले पास नहीं आते हैं। एक महिला के मुताबिक उसने बिल्ली की तरह कोई जानवर देखा। तभी अचानक उसके सामने कुछ हुआ और वो बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसकी चोटी जमीन पर पड़ी थी। वहीं कई मामले में चोटी कटने की घटना के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। कई महिलाएं तो डॉक्टर के पास इलाज करवा रही हैं तो कई लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए तांत्रिकों का सहारा ले रहीं हैं। तांत्रिक पूजा-पाठ के बहाने अच्छी खासी रकम वसूल कर रहे हैं।
शुरुआत में मास हिस्टीरिया जैसे मामले तेजी से बढ़ने के बाद एकदम से घटना शुरू हो जाएंगे। ये भी सामने आएगा कि ऐसे मामलों पर लोग ध्यान देना छोड़ देंगे।