फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trust was not broken in the disaster, support was received within 48 hours

Kanpur News: आपदा में नहीं टूटा भरोसा, 48 घंटे में मिला सहारा

Sun, 04 Jan 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trust was not broken in the disaster, support was received within 48 hours
कानपुर। बिल्हौर के ग्राम पलिया बुजुर्ग में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सरोज कुमार (34) की पत्नी पूजा को प्रशासन ने दैवीय आपदा योजना के तहत 24 घंटे में चार लाख रुपये की सहायता दिलवाई।
विज्ञापन

इसी तरह जिले के अन्य ब्लाॅकों में अग्निकांड, सर्पदंश और आंधी-तूफान जैसी घटनाओं में जान गंवाने वाले 107 परिवारों को 4.28 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली।
विज्ञापन




सरकार दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सहायता राशि देती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 71 जनहानि मामलों में 2.84 करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी। 2023-24 में 41 मामलों में 1.64 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था। वहीं इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 107 मामलों में 4.28 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। सबसे अधिक 63 मौतें डूबने से हुईं, अग्निकांड में 14, सर्पदंश में नौ, अतिवृष्टि में आठ, आंधी-तूफान में छह, आकाशीय बिजली से छह और वन्य जीव के आघात से एक की मृत्यु हुई। तीन वर्षों में यह आंकड़ा न केवल बढ़ा है बल्कि भुगतान की समय सीमा भी तय हो सकी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा के मामलों में प्रयास रहता है कि 24 घंटे में परिजन को सहायता राशि पहुंचाई जाए। ऐसे मामले अधिकारी स्तर पर लंबित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed