फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truk se kucal ker ma-bete ki maut

Kanpur News: ट्रक से कुचल कर मां-बेटे की मौत

Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
truk se kucal ker ma-bete ki maut
उन्नाव। सदर कोतवाली के शेखपुर मोहल्ला में काल बनकर दौड़ रहे ट्रक ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला दरगाह से होकर सब्जी बेच रहे बेटे के पास गई थी। हादसे में ट्रक चालक और उसमें बैठे दो युवक भी घायल हो गए। हादसे से उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर बाद जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन और टूटे यूनिपोल को हटाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

शांतिनगर मोहल्ला निवासी मुन्ना का बेटा आरिफ (27) शेखपुर नहर के पास सब्जी की दुकान लगाता था। शनिवार रात करीब आठ बजे मां आसमा (47) बेटे के पास गई थी। दुकान बंद कर बेटा, मां के साथ पैदल घर जा रहा था। तभी, शुक्लागंज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक मां-बेटे को कुचलते हुआ डिवाइडर पर चढ़कर यूनिपोल से टकरा गया। यूनिपोल टूटकर सड़कर पर गिरने से आसपास के कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक और उसमें बैठे सदर कोतवाली के जगतखेड़ा निवासी मुन्नालाल का पुत्र सोनू (19) और मगरवारा निवासी पुत्तनलाल का पुत्र छोटू (24) भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू और छोटू को उनके परिजनों ने पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। ट्रक चालक का नाम और पता की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि बाजार नहीं लगी थी
शेखपर नहर के पास जहां हादसा हुआ है, वहां साप्ताहिक बाजार भी लगती है। गनीमत रही कि शनिवार को यहां की साप्ताहिक बाजार नहीं लगी थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। साथ ही उन्नाव-शुक्लागंज और कानपुर तक जाने वाला मार्ग पर 24 घंटे वाहनों और लोगों का आवागमन रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक यूनिपोल से टकराकर रुकता नहीं तो भी बड़ा हादसा हो जाता।

पत्नी और बेटे का शव देख परिजन बेहाल
घर पर मुन्ना पत्नी और बेटे के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों की मौत की जानकारी मिली वह बिलख उठा। जैसे-तैसे वह जिला अस्पताल पहुंचा। मृतक आरिफ दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सलमान ने बताया कि मां आसमा शनिवार शाम को शहर में ही एक दरगाह गई थीं। वहां से लौटने के बाद भाई को साथ लेकर आने की बात कही थी। इसलिए वह दुकान गईं थीं। आरिफ ने दुकान बंद की और मां के साथ घर जा रहा था तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed