{"_id":"5cfd24aabdec22072e6f99fd","slug":"truck-trapped-in-railway-gate-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर ट्रक फंसने से बाधित हुआ रूट, 30 मिनट खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर ट्रक फंसने से बाधित हुआ रूट, 30 मिनट खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस
Sun, 09 Jun 2019 08:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट एक्सप्रेस
यूपी के हमीरपुर में रेलखंड भीमसेन एवं खैरार के बीच गेट संख्या 33 बांदा मार्ग पर ट्रक फंस जाने से रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। ट्रक को हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार रात बांदा मार्ग के गेट संख्या 33 पर एक खाली ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय गेट के खंभे से फंस गया। इसी बीच बरौनी से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस रात 10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हुई थी। इस ट्रेन का ठहराव सिर्फ दो मिनट है। लेकिन गेट संख्या 33 पर ट्रक फंस जाने के कारण गेट बंद नहीं हो सका और ट्रेन आगे रवाना नहीं की जा सकी।
बड़ी जद्दोजहद के बाद ट्रक को निकाला गया। तब कहीं जाकर सैंतीस मिनट बाद यात्री ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। आरपीएफ ने गेट में फंसने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घाटमपुर चौकी में मुकदमा दर्ज किया है। ट्रेन के आधा घंटा से ज्यादा देर प्लेटफार्म में खड़े रहने से यात्री परेशान रहे। बाद में ट्रेन को आगे बढ़ने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।