{"_id":"5c475797bdec227376727197","slug":"truck-stop-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फसा ट्रक तभी आ गई दुरंतो एक्सप्रेस एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फसा ट्रक तभी आ गई दुरंतो एक्सप्रेस एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा
Tue, 22 Jan 2019 11:32 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले की अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को सुबह रेलवे फाटक पर ट्रक खराब होने से रेल यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को ट्रैक से हटाया तब जाकर रेल ट्रैक बहाल हो सका। इससे तकरीबन 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।
कस्बे की रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को सुबह लगभग पौने 10 बजे फफूंद की तरफ से मोरंग से भरा हुआ ट्रक आ रहा था। रेलवे क्रासिंग खुली होने के चलते ट्रक ड्राइवर ट्रक को रेलवे क्रासिंग से पास करवाने लगा। इतने में ट्रक में डीजल खत्म हो गया और यह रेलवे क्रासिंग के उत्तरी फाटक तथा लूप लाइन के बीच खड़ा हो गया। ट्रक खड़े होने के चलते लगभग 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित हो गया। दुरंतो एक्सप्रेस एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को धीमी गति से निकाला गया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार पुत्र ब्रह्मनंद निवासी फूप जिला भिंड मध्य प्रदेश को आरपीएफ के एसआई राजेंद्र सिंह अपने हमराही के साथ बाजार की तरफ ले जा रहे थे तभी ट्रक मालिक अंकित यादव भी बाजार में आ गए। उन्होंने ड्राइवर को छुड़वाने का प्रयास किया तो यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा तो थाना पुलिस ने मामला रेलवे का बताया। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर आरपीएफ पुलिस ले गई।