फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck overturned on a young man working at a mine, operator got the body buried, family members created ruckus

Orai: खदान पर काम कर रहे युवक पर पलटा ट्रक, संचालक ने दफन करवाया शव, परिजनों का हंगामा...लगाया जाम

Fri, 10 May 2024 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 May 2024 10:22 AM IST
सार

Orai News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में मौरंग खदान पर काम करने वाले युवक पर ट्रक पलट गया। इससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खदान संचालक ने परिजनों को बिना सूचना दिए, शव को दफन करवा दिया।

विज्ञापन
Truck overturned on a young man working at a mine, operator got the body buried, family members created ruckus
परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में मौरंग पर काम कर रहे युवक के ऊपर ट्रक पलट गया। इससे उसके नीचे आने से युवक की मौत हो गई। खदान संचालक ने बिना परिजनों को सूचना दिए ही उसके शव को दफना दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन कोतवाली पहुंचे और घेराव करते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी छोटे निषाद का बेटा प्रकाश (18) यमुना नदी किनारे संचालित हो रही खदान पर काम करता था। गुरुवार की देर रात प्रकाश के ऊपर मोरंग से भरा ट्रक पलट गया, जिससे उसकी नीचे आने से प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर खदान संचालक ने अपने गुर्गों के साथ युवक के शव को खदान के पास ही दफन करवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन युवक का शव लाने की मांग करने लगे। जानकारी पर सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे और समझने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed