{"_id":"68cdaa5e623df131f80c22fb","slug":"truck-jumps-over-divider-and-collides-with-car-two-people-including-head-constable-injuredtruck-jumps-over-divider-and-collides-with-car-two-people-including-head-constable-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131939-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डिवाइडर फांद कर कार से टकराया ट्रक, हेड कांस्टेबल सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डिवाइडर फांद कर कार से टकराया ट्रक, हेड कांस्टेबल सहित दो घायल
Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ी सरिया व मौजूद पुलिस। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : mathura
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर रसधान ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात को अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल व उनके साथी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है।
झांसी के पूंछ थाना के मऊरा निवासी इंद्रपाल औरैया जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात हैं। गुरुवार देर रात को कानपुर नगर के फजलगंज निवासी साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के साथ सरकारी कार्य से कानपुर जा रहे थे। रात दो बजे के करीब हाईवे के रसधान ओवरब्रिज पर पहुंचने पर उनकी कार में औरैया की ओर जा रहे सरिया लदे ट्रक ने डिवाइडर फांद कर टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही फंस गए। इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से निकाल कर सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर हाईवे पर सरिया फैल जाने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस इस दौरान सर्विस रोड से वाहनों को निकलवाती रही। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल व उनके साथी का उपचार करवाया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसा कर भागे चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।