फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck hits tailor's bike while distributing wedding cards to daughters, killed

Kanpur News: बेटियों की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दर्जी की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck hits tailor's bike while distributing wedding cards to daughters, killed
इटावा। बेटियों की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दर्जी की बाइक में सोमवार रात बढ़पुरा क्षेत्र में मनकापुरा गांव के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। 25 नवंबर को उसकी दोनों बेटियों की शादी है। वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बढ़पुरा थाना क्षेत्र के भगवानदासपुरा गांव निवासी विक्रम सिंह (42) कई सालों से दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। गांव में उसकी पत्नी, तीन बेटियां व सबसे छोटा बेटा रहता था। विक्रम के भाई धारा सिंह ने बताया कि विक्रम ने अपनी दो बेटियों नेहा और ज्योति की शादी आवारी गांव के भारत सिंह के बेटों विक्की और विकास के साथ तय की थी। 25 नवंबर को शादी की तारीख निकली थी। 21 नवंबर को लग्न कार्यक्रम था। विक्रम शादी के लिए शुक्रवार को ही दिल्ली से गांव आया था। कम समय होने की वजह से खुद ही विक्रम कार्ड बांटने में लगा था। सोमवार को दामाद को शादी में देने के लिए खरीदी बाइक से कार्ड बांटने के निकले थे। मध्य प्रदेश के बरही में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां वह कार्ड बांटने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मनकापुरा के पास रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। धारा सिंह ने बताया कि छोटा बेटा आदित्य अभी पढ़ाई कर रहा है और उससे बड़ी बेटी काजल है। पत्नी अनीता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धारा सिंह ने बताया कि बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल गम के बीच शांति पूर्वक 25 को ही दोनों बेटियों की शादी की जाएगी। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed