इटावा में हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आए बीएससी छात्र की मौत
Etawah News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे बीएससी छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अशोक नगर गली नंबर चार निवासी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि उनके छोटे भाई आशीष मिश्रा (25) बीएससी फाइनल वर्ष के छात्र थे।
गुरुवार शाम वह घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। अड्डा गूलर के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आशीष की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे की वजह और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार आशीष पढ़ाई में अच्छे थे और बीएससी फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।