{"_id":"5d30ab228ebc3e6cb713c137","slug":"truck-hit-to-student-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को कुचला तो गुस्साए लोगों ने आगजनी-पथराव कर किया हाईवे जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्रा को कुचला तो गुस्साए लोगों ने आगजनी-पथराव कर किया हाईवे जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
कोयला नगर में छात्रा की मौत के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कोयला नगर पापुलर धर्मकांटे में गुरुवार को वजन कराने पहुंचे ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। उसकी मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने ट्रक और धर्मकांटे में तोड़फोड़ और पथराव किया। आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने उपद्रवियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
बवाल के बाद लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे तक बवाल चला। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। देर शाम तक यातायात रेंगता रहा। कोयला नगर निवासी लोडर चालक सुरेंद्र पाल की बेटी मंजू पाल (18) गुरुवार शाम करीब चार बजे कोचिंग के लिए रामादेवी जाने के लिए पैदल घर से निकली।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने की तोड़ फोड़
- फोटो : अमर उजाला
कोयला नगर चौराहे पर पापुलर धर्मकांटे के पास बैक करते वक्त एक ट्रक ने मंजू को कुचल दिया। मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज सैकड़ों लोग कोयला नगर चौराहे पर इकट्ठा हो गए। पहले उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर धर्मकांटे में घुसकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी पर सवार थी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हर एक चीज तहस-नहस कर दी। सीओ कैंट रवि सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों ने कहा कि धर्मकांटे की वजह से हादसा हुआ है। इसे तुरंत बंद कराया जाए। पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके करीब बीस मिनट बाद सैकड़ों लोग धर्मकांटे पर टूट पड़े और पथराव किया।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
धर्मकांटे में आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तब जाकर लोग भागे और मामला शांत हुआ। सुरेंद्र लोडर चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंजू उनकी सबसे बड़ी बेटी थी। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, बेटी अंजू, ट्विंकल, नीलू व अंजू और बेटा मनीष है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।