फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में दिनदहाड़े महिला को दी दर्दनाक मौत, कुछ इस तरह से हत्यारों ने पुलिस को किया गुमराह

Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
woman brutly murder in Kanpur
बर्रा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मे बर्रा के आंबेडकर नगर में गुरुवार को दिनदहाड़े महिला अंशु कुशवाहा (30) की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ोसन रेनू साहू दोपहर करीब एक बजे उसके घर के बाहर कपड़ा फैलाने पहुंची तो मेन गेट खुला देखकर अंदर चली गई।

 

हत्या के बाद बिलखते परिजन

woman brutly murder in Kanpur
बर्रा - फोटो : अमर उजाला
कमरे में अंशु का खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस और मोहल्ले वालों को जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई है। मूल रूप से अकबरपुर (कानपुर देहात) जगदीवानपुर निवासी संतोष कुशवाहा खुद का पिकप वाहन चलाता है।
woman brutly murder in Kanpur
हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले उसकी शादी सरसौल के बांबी निवासी फूलचंद्र की बेटी अंशु से हुई थी। शादी के बाद दोनों आंबेडकर नगर स्थित घर में रहने लगे थे। बुधवार को संतोष भाड़ा लेकर सागर (मध्यप्रेदश) चला गया था। अंशु घर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman brutly murder in Kanpur
हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तभी उसकी हत्या कर दी गई। एसपी साउथ रवीना त्यागी और गोविंदनगर सीओ चक्रेश मिश्रा ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। अंशु की हत्या करने वाले ने जांच को भटकाने के लिए सारा सामान बिखेर दिया था, ताकि पुलिस समझे कि लूट हुई।
विज्ञापन
woman brutly murder in Kanpur
मौके पहुंचकर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में रखी अलमारी खुली मिली और सारा सामान जमीन पर पड़ा था। दीवान का सामान भी बिखरा था, लेकिन बिखरे हुए सामान के बीच जेवर भी थे। इसके अलावा अंशु के हाथों में अंगूठियां और पैरों में पायल भी थी। इससे साफ हो गया कि हत्या लूटपाट में नहीं बल्कि इरादतन की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed