फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck enters colony, three dead including brother in law

बांदाः ट्रक बस्ती में घुसा, हादसे में जीजा-साली सहित तीन की मौत

Wed, 18 Dec 2019 12:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Dec 2019 12:52 AM IST
सार

  • बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर हादसा, चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई
  • ग्रामीणों ने लगाया जाम, बांदा से चिल्ला की ओर जा रहा था ट्रक    

विज्ञापन
Truck enters colony, three dead including brother in law
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर बस्ती में जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साली व एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पांच बजे बांदा से चिल्ला की ओर जा रहा डस्ट से लोड ट्रक बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में बेकाबू होकर सड़क के बाईं ओर बस्ती में जा घुसा। बस्ती के अंदर इसी गांव का राजेंद्र विश्वकर्मा (25) पुत्र रामकुंवर अपनी साली रीना (22) पुत्री सुक्खालाल को लेकर बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। उधर, नजदीक में ही घास लेकर जा रही गांव की सुशीला (55) पत्नी राजाभइया भी ट्रक से दब गई। उसकी भी वहीं मौत हो गई। ट्रक एक घर से जा टकराया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चालक को कोतवाली भेज दिया। फिलहाल उसका नाम-पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने तीनों शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। शहर कोतवाली पुलिस के समझाने के बाद भी आक्रोश शांत नहीं हुआ। लगभग दो घंटे बाद देर शाम पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों की मांग थी कि यहां भूमिगत रास्ता या बाईपास बनाया जाए। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एसपी के भरोसा दिलाने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म किया। प्रधान पति रामकिशोर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो अन्य राहगीर भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed