{"_id":"60dcc9e68ebc3ecc084c7ea3","slug":"truck-driver-dies-of-heart-attack-dead-body-found-in-cabin-akbarpur-news-knp637500465","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से ट्रक चालक की मौत, केबिन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से ट्रक चालक की मौत, केबिन में मिला शव
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के अनवां मोड़ के पास ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द होने पर चालक ने भाई को फोन पर सूचना दी थी। बड़ा भाई आगे दूसरा ट्रक लेकर जा रहा था। वह लौटकर भाई के पास पहुंचा तो वह केबिन में पड़ा था। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक पंजाब का रहने वाला था।
कलकत्ता से हिमाचल प्रदेश रेलवे का सामन लेकर जा रहे गौरी कालान गुरदासपुर पंजाब निवासी ट्रक चालक कुलवंत सिंह (58) के सीने में अनवा गांव के पास तेज दर्द हुआ। इस पर उसने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। साथ ही आगे जा रहे भाई निर्मल सिंह को इसकी सूचना दी। भाई ने थोड़ी देर बाद उसे फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ।
इस पर वह लौटकर ट्रक के पास पहुंचा और केबिन में पड़े भाई को पुलिस की मदद से सीएचसी सिकंदरा ले गया। यहां डॉ. पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक भाई की पत्नी चंद्रजीत, बेटियां गगन (22), गोना (23) व बेटा हनी (18) है। प्रभारी थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।