फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   truck collied with tractor, 15 devotees sustained injuries, one serious, refer

हमीरपुर: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, 15 घायल

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
truck collied with tractor, 15 devotees sustained injuries, one serious, refer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर। सोमवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर कालपी फोरलेन पर बदनपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन खड्ड में जाकर पलट गए। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार करीब 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया है। हादसे में ट्रक का चालक और उसका भाई व खलासी भी घायल हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात साढ़े दस बजे ट्रैक्टर ट्राली सवार श्रद्धालु चित्रकूट के कामता नाथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी बदनपुर के पास पीछे से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहन खड्ड में जाकर पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के दोरगा गौरव चौबे ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जिला जालौन के कदौरा निवासी चंद्रपाल (28) की हालत को देखकर कानपुर रेफर कर दिया। सरगांव थाना सजेती निवासी ट्रक चालक कल्लू शुक्ला (25), उसका भाई छोटू शुक्ला, खलासी संदीप मिश्रा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed