फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A bike ride spoiled the plan... the informers' tip-off failed.

Hamirpur News: बाइक राइड ने बिगाड़ा खेल... लोकेटरों की मुखबिरी फेल

Tue, 27 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A bike ride spoiled the plan... the informers' tip-off failed.
फोटो 27 एचएएमपी 20- मौदहा में मिट्टी खनन करते पकड़े गए आरोपी व पुलिस टीम के साथ एसडीएम। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। अवैध मिट्टी खनन पर शिकंजा कसने के लिए एसडीएम करनवीर सिंह ने सोमवार रात ऐसा तरीका अपनाया कि लोकेटरों को भनक तक नहीं लगी। वे सरकारी गाड़ी छोड़कर पुलिस टीम के साथ बाइक से तिदुही रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंच गए। रात करीब 11 बजे अचानक छापा पड़ते ही खनन में लगे लोगों में खलबली मच गई। टीम ने मौके से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ लीं। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन को रेलवे अंडरपास के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिल रही थी। खनन में लगे लोगों के लोकेटरों के जरिये निगरानी किए जाने की आशंका पर एसडीएम ने रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने का तरीका बदल दिया। वह सरकारी वाहन के बजाय बाइक से पुलिस टीम के साथ पहुंचे। अचानक हुई कार्रवाई से खनन में लगे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस के साथ छापामारी की गई थी। मौके से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने इन लोगों को दबोचा
कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मौदहा के हैदरगंज निवासी मोइनुद्दीन, छिमौली रोड स्थित कॉलोनी निवासी महेश्वरी, हैदरिया निवासी समीर, दुसैनगंज निजामपुरा निवासी अब्दुल रसीद, हुसैनिया निवासी मुमताज अहमद और अमर सिंह के रूप में हुई है। इनमें कुछ लोग ट्रैक्टर चालक और एक जेसीबी चालक बताया गया है। मोइनुद्दीन के पास दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed