{"_id":"6ae0ecd7bb9d562263096aa1","slug":"contracts-of-three-employees-and-a-guard-who-held-a-party-at-the-collectorate-have-been-terminated-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-146936-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कलक्ट्रेट में पार्टी करने वाले तीन कर्मियों व गार्ड की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कलक्ट्रेट में पार्टी करने वाले तीन कर्मियों व गार्ड की संविदा समाप्त
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर के सामने ड्यूटी के दौरान पार्टी करने और खाना बनाने के मामले में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में तैनात तीन संविदाकर्मियों एवं एक गार्ड की संविदा समाप्त करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह को दिए हैं।
24 अक्तूबर को वन स्टॉप सेंटर के सामने कुछ कर्मचारियों के भोजन पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संविदाकर्मी तबश्शुम परवीन, कुलदीप द्विवेदी, रामकृष्ण तथा गार्ड अरशद के विरुद्ध संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर चारों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, मर्यादा और कार्यस्थल की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी है। सरकारी परिसर में ऐसा कोई आचरण स्वीकार्य नहीं होगा, जिससे कार्यालय की गरिमा और सम्मानजनक वातावरण प्रभावित हो।