फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collides with sleeper bus, woman dies, sister-in-law injured

Kanpur News: ट्रक ने स्लीपर बस में मारी टक्कर, महिला की मौत, ननद घायल

Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with sleeper bus, woman dies, sister-in-law injured
एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक।  - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक।
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह ओवरटेकिंग के प्रयास में ट्रक ने आगे जा रही स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका सैफई में इलाज चल रहा है। बाकी सवारियों को रोडवेज बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्लीपर बस बिहार के मधुवनी से करीब 58 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सुबह आठ बजे थाना चौबिया स्थित ऊनवा संतोषपुर किमी 114 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला कोमल देवी (22) पत्नी अजय गिरी निवासी बेहटा थाना केवरीरनवे जिला दरभंगा, बिहार व उनकी ननद लीला देवी (34) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा व बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस व ट्रक के चालक- हेल्पर मौके से भाग गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस व सुरक्षा अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय व थाना चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को सैफई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी ननद की हालत स्थिर बनी हुई हैं। सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया दिल्ली जा रही अन्य सवारियों को दूसरी रोडवेज की बस से दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed