फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collides with private bus full of riders in fog

कोहरे में ट्रक ने सवारियों से भरी प्राइवेट बस में मारी टक्कर, चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 30 Nov 2019 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with private bus full of riders in fog
सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में बांदा के कमासिन से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस में शनिवार भोर पहर ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हुए। बस में कुल 37 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा के समीप ईंट भट्ठे के सामने बहुआ- बिंदकी मार्ग में हुआ।

बस में सवार करीब बीस लोगों को मामूली चोट लगी। ईंट भट्ठों के लोग दौड़कर घटना स्थल के पास पहुंचे और लोगों को राहत पहुंचाई। घायल बस चालक शिवप्रसाद(45), संजय विश्वकर्मा (40), मोनू (20) को गंभीर हालत में पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तीनों घायल करीब एक घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने से घटनास्थल पर तड़पते रहे। बाद में अस्पताल पहुंचाया जा सका। बस परिचालक कमलेश पुत्र सुखराज (निवासी कमासिन जिला बांदा) ने बताया कि बस कमासिन से व्यापारियों व सवारियों को बैठाकर कानपुर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललौली के बंधवा की ओर से तेज रफ्तार खाली ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। एक्सीडेंट सुबह हुआ है उस समय कोहरा भी था। एसओ केशव वर्मा ने बताया घायलों की हालत ठीक है। वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल कराया गया है। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed