{"_id":"5ff6a87a8ebc3e32e87a8df7","slug":"truck-caught-fire-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, लगी आग, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, लगी आग, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Thu, 07 Jan 2021 11:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
धूं-धूं कर जलता ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के कालपी कस्बे में गुरुवार की सुबह जोल्हूपुर कालपी फोर लेन हाईवे पर बालू लादकर कानपुर की तरफ जा रहे एक 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते-देखते गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। इससे हाईवे पर हड़कंप मच गया।
जहां हादसा हुआ वहां सामने गैस गोदाम था। इससे लोग घबरा गए कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां छोड़कर भागते देखे गए। समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के लोगों ने आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे जोल्हूपुर मोड़ कालपी हाईवे के बीच भारत गैस के गोदाम के सामने एक ट्रक असंतुलित होकर बीच के डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
चालक राजकुमार तथा क्लीनर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर कोतवाली कोतवाल आर के सिंह पुलिस एवं फायर सर्विस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगी। आग इतनी भीषण थी, कि आग बुझाते समय फायर टीम के टैंक का पानी खत्म हो गया।
पुलिस ने पास के नलकूप से पानी भरवाया गया और आग पर काबू पाया। आग से हाईवे रोड पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्थिति यह रही कि कई वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर भागने लगे।