फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck bus accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस, यात्रियों की जान पर बन आई

Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
truck bus accident on agra lucknow expressway
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम मझिगवां के पास तेज यात्रियों से भरी रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बस चालक, क्लीनर व एक अन्य यात्री घायल हो गया। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जनपद बस्ती के जगदीशपुर मुंडेरवा निवासी सुरेंद्र चौबे पुत्र राधेश्याम बस लेकर बिहार से दिल्ली जा रहा था। बस में 60 से 70 सवारियां बैठी हुई थी। ग्राम मझिगवां के पास पहुंचने पर चालक को नींद आ गई और तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ट्रक के आगे के दोनों पहिये निकलकर दूर जा गिरे। ट्रक और बस जहां की तहां खडे़ हो गए, अन्यथा की एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में चालक सुरेंद्र, क्लीनर वीरेंद्र सिंह व यात्री रामवृक्ष निवासी गोविंद नगर फतेहाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी बस की केबिन में बैठे हुए थे। जबकि, पीछे बैठी सवारियां हादसे में बाल बाल बच गई। मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलियम कर्मचारियों ने हाइड्रा से दोनों वाहनों को उठवाकर किनारे करवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया। उधर, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed