{"_id":"5dac8c1f8ebc3e0159665e1b","slug":"truck-bus-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस, यात्रियों की जान पर बन आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस, यात्रियों की जान पर बन आई
Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम मझिगवां के पास तेज यात्रियों से भरी रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बस चालक, क्लीनर व एक अन्य यात्री घायल हो गया। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जनपद बस्ती के जगदीशपुर मुंडेरवा निवासी सुरेंद्र चौबे पुत्र राधेश्याम बस लेकर बिहार से दिल्ली जा रहा था। बस में 60 से 70 सवारियां बैठी हुई थी। ग्राम मझिगवां के पास पहुंचने पर चालक को नींद आ गई और तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ट्रक के आगे के दोनों पहिये निकलकर दूर जा गिरे। ट्रक और बस जहां की तहां खडे़ हो गए, अन्यथा की एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में चालक सुरेंद्र, क्लीनर वीरेंद्र सिंह व यात्री रामवृक्ष निवासी गोविंद नगर फतेहाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
यह सभी बस की केबिन में बैठे हुए थे। जबकि, पीछे बैठी सवारियां हादसे में बाल बाल बच गई। मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलियम कर्मचारियों ने हाइड्रा से दोनों वाहनों को उठवाकर किनारे करवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया। उधर, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।