फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck and pickup collide strongly in Kannauj, two farmers killed and eight injured

Kannauj Accident: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, दो किसानों की मौत, आठ घायल

Fri, 30 Sep 2022 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Sep 2022 01:07 PM IST
सार

सांडी थाना क्षेत्र में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हरदोई से औरेया के बिधूना में सब्जी बिक्री करने जाते समय हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Truck and pickup collide strongly in Kannauj, two farmers killed and eight injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार दो किसानों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में आठ किसान घायल हो गए। हरदोई के थाना सांडी के गांव चांदसौरा निवासी किसान राम ध्यान, दिनेश, संतोष कुमार, सर्वेश, नागेश्वर, नन्द राम, राम तीर्थ, सत्य मोहन, देवेश और दिलाराम गुरुवार की रात पिकअप पर खीरा, लौकी और अन्य सब्जी औरैया की बिधूना मंडी बिक्री करने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

इस दौरान रात करीब तीन बजे सदर कोतवाली के बख्सीपुरवा गांव के पास गिट्टी लादकर कर जा रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में किसान दिनेश और राम ध्यान की मौत हो गई,  जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने घायलों का हालचाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed